- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जावंगा स्थित ऑडिटोरियम...
CG-DPR
जावंगा स्थित ऑडिटोरियम में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन
jantaserishta.com
25 Sept 2022 9:15 AM IST

x
दंतेवाड़ा: जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत जावंगा स्थित ऑडिटोरियम में पेसा कानून 1996 एवं वनाधिकार मान्यता कानून पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई के द्वारा किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट श्री प्रकाश ठाकुर, सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री सुरेश कर्मा, एवं महासचिव श्री धीरज राणा समस्त सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों का तिलक एवं पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। पेसा कानून ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य श्री अश्विनी कांगे के द्वारा दंतेवाड़ा जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव एवं ग्रामीण जन को पेसा कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने अधिकारों के बारे में जानना जरूरी है। साथ ही सभी को शुभकामनाएं दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





