- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- गुजरात और राजस्थान के...
CG-DPR
गुजरात और राजस्थान के लिए मिला दस लाख दीयों का आर्डर
jantaserishta.com
21 Oct 2022 10:21 AM IST

x
दुर्ग: दुर्ग के शहरी गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में दीवाली के दीयों और अन्य सामग्री के निर्माण कार्य में लगी हुई हैं। इन्होंने दीयों की सजावट पर और इनकी गुणवत्ता पर काफी मेहनत की है इसका सकारात्मक परिणाम उन्हें मिला है। राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों से इनके दीयों के लिए आर्डर आये हैं और अब तक दस लाख दीयों के आर्डर यहां काम कर रही समूह की महिलाएं ले चुकी हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 35 हजार दीये डिस्पैच भी कर चुकी हैं। इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए गौठान समिति की अध्यक्ष गायत्री डोरे ने बताया कि हमारे समूह को गुजरात और राजस्थान के लिए आर्डर मिले हैं। एक दीया तीन रुपए में बेच रही हैं। गायत्री ने बताया कि यहां पर प्रशिक्षित लोग हैं, जिन्होंने गोबर के दीयों को आर्टिस्टिक रूप से सजाया है। इसकी वजह से इनकी सुंदरता खूब निखर गई है और अच्छी डिमांड आ रही है। इसके साथ ही वे धूपबत्ती भी तैयार कर रही हैं, जिसमें 15 प्रकार की जड़ीबूटियों का उपयोग हो रहा है। पंचदीप थाली का निर्माण भी उनके द्वारा किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि दुर्ग शहर में दीपावली के स्थानीय उत्पादों के विक्रय के लिए बिहान बाजार भी लगाया गया है। बिहान बाजार में स्थानीय उत्पादों की धूम है और बड़ी संख्या में लोग यहां से सामग्री खरीद रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





