- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल से नेत्र रोग...

x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से रायगढ़ प्रवास के दौरान स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के नेत्र विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. स्वप्न सामंत ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान डॉ. सामंत ने राज्यपाल को बताया कि नेत्र रोगियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं और उन्हें आंखों की संवेदनशीलता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। डॉ. सामंत ने आगे बताया कि दृष्टि रथ के माध्यम से पूरे देश भर में आंख की विभिन्न बीमारियों और दृष्टि हीनता के लिए कार्य किया जा रहा है। राज्यपाल सुश्री उइके ने छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम के विस्तार और संचालन के लिए अपने सुझाव दिए और उनके प्रयासों को सराहा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





