- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- दंतेवाड़ा जिले का पहला...
CG-DPR
दंतेवाड़ा जिले का पहला मेडिकल कॉलेज खुलने से बच्चों में दिखा उत्साह
jantaserishta.com
7 March 2023 8:10 AM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। इसके तहत दंतेवाड़ा जिले में भी बच्चों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के विकासखंड गीदम में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। बजट में पेश इस निर्णय से दंतेवाड़ा जिले के छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिख रहा है। जिले के राजू राम वाचम पी.जी कॉलेज दंतेवाड़ा के छात्रों ने गीदम में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की घोषणा को अच्छी पहल बताया और कहा कि जिले के आसपास के छात्रों को बेहतर सुविधा मिलेगी स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।
आश्रम छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही दुर्गेश्वरी कहती है कि मेडिकल कॉलेज खुलने से लोग घर के समीप ही रहकर पढ़ाई कर पाएंगे। आने वाली पीढ़ियां भी इसका लाभ ले पाएंगे। हमारे जिले में मेडिकल कॉलेज खोलना अच्छी बात है। इसी तरह बजट में शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नवीन योजना शुरू की गई है। इस पर छात्रों ने अपनी प्रतिक्रिया दी कि बस्तर अंचल के निवासी अपने जीविकोपार्जन के लिए कृषि पर ही निर्भर रहते है, वार्षिक आय तंगी के कारण अपने आगे कि पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हो पाते लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा बेरोजगारों को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता मिलने से वे अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





