- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सेना भर्ती हेतु ऑनलाईन...

x
उत्तर बस्तर कांकेर: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल उदया कुमार टी. (सेवानिवृत्त) ने जानकारी दी है कि सेना भर्ती हेतु पंजीयन 15 मार्च से बढ़ाकर 20 मार्च निर्धारित की गई है, जिले के इच्छुक अभ्यर्थी सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन कर सकते हैं। सेना भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 15 अप्रैल के बाद होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में शामिल किया जायेगा।इच्छुक उम्मीदवार विभागीय वेबसाईट
https://www.joinindianarmy.nic.in
में ऑनलाईन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रश्नों के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट ू [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं या ऑनलाइन सीईई प्रश्नों के लिए [email protected] पर और मोबाइल नंबर +91-79961-57222 पर भी संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष नंबर +91-0771-2965213 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





