CG-DPR

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा तैयारी हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

jantaserishta.com
28 Oct 2022 10:13 AM IST
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा तैयारी हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
x
सूरजपुर: राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 50 अभ्यर्थी (एसटी 50 प्रतिशत, एससी 30 प्रतिशत, ओबीसी 20 प्रतिशत) (प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिये आरक्षित) जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी नई दिल्ली में करना चाहते हैं, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 07 नवम्बर 2022 सायं 5.00 बजे तक ऑनलाईन आवेदन जमा करने हेतु वेबसाईट- www.tribal.cg.gov.in या https://hmstribal.cg.nic.in
आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड कर अवलोकन किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाइट से अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story