- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- प्रधानमंत्री खाद्य...
CG-DPR
प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के लिए 31 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
jantaserishta.com
5 Oct 2022 10:04 AM IST

x
जशपुरनगर: जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जशपुर द्वारा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के लिए ऑनलाईन आवेदन 31 अक्टूबर तक आमंत्रित किया गया है। योजनांतर्गत जिले में चावल पर आधारित उद्योग बेकरी उद्योग, नमकीन, मिक्चर, मुरमुरा, मुरकु, पोहा, मशाला, आचार, पापड़,बड़ी, बेसन, मैदा सूजी, तेल आदि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किया जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत प्रति पात्र उद्योगों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रुपए अनुदान दिया जाएगा। इस हेतु उद्यमी आवश्यक दस्तावेजों आधार-पेन कार्ड,बैंक पास बुक, राशन कार्ड के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही ऑनलाईन पोर्टल www.pmfme.mofpi.gov.in/pmfme में रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकते है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





