- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सेना में भर्ती हेतु...

कोण्डागांव: भारतीय सेना में कार्य करने के इच्छुक युवाओं के लिए सेना के द्वारा सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से युवाओं को सेना में भर्ती हेतु रायपुर में 13 से 22 नवंबर 2022 तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए इच्छुक पुरुष युवाओं हेतु ऑनलाइन एप्लीकेशन एवं रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त से प्रारंभ किया गया है। इच्छुक आवेदक सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर 03 सितंबर 2022 तक अपना आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिसके माध्यम से वे रायपुर में आयोजित होने वाली 13 से 22 नवंबर 2022 की आर्मी भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





