CG-DPR

मोटर यान के मासिक, त्रैमासिक कर वसूली के 'एक मुश्त निपटान'

jantaserishta.com
18 Aug 2022 11:16 AM IST
मोटर यान के मासिक, त्रैमासिक कर वसूली के एक मुश्त निपटान
x

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा वाहनों कर, शास्ति, ब्याज की वसूली योग्य राशि में 'एक मुश्त निपटान' की व्यवस्था 01 अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक प्रभावशील की गई है। त्रैमासिक कर देय वाहनों में, 01 अप्रैल, 2013 से 31 दिसम्बर, 2018 की अवधि तक अधिरोपित लंबित शास्ति की राशि में पूर्णतः छूट दी जाएगी। वाहनों पर लंबित कर एवं अधिरोपित ब्याज देय होगा। मासिक कर देय वाहनों में 01 अप्रैल, 2013 से दिसम्बर, 2018 की अवधि तक अधिरोपित लंबित शास्ति की राशि में पूर्णतः छूट दी जायगी। वाहनों पर लंबित कर एवं अधिरोपित व्याज देय होगा। मासिक कर देय वाहनों (यात्री वाहन) में, यदि 'व्हीक बेस' के कारण कर, ब्याज एवं शास्ति अधिरोपित है, तो लंबित कर एवं ब्याज देय होगा किन्तु अधिरोपित शास्ति में 'एक मुश्त निपटान' योजना की निर्धारित अवधि तक पूर्णतः छूट दी जावेगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story