- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- चिरायु टीम का एक...
CG-DPR
चिरायु टीम का एक प्रयास किसी बच्चे की बचा सकती है जान- कलेक्टर
jantaserishta.com
3 Dec 2022 9:55 AM IST

x
मुंगेली: कलेक्टर राहुल देव ने पथरिया विकासखण्ड के ग्राम डाकाचाका में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला पहुंचे और वहां दो अलग-अलग चिरायु की टीम की एक ही स्थान पर उपस्थिति और टीम में पर्याप्त स्टाफ नहीं होने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अलग-अगल स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए चिरायु टीम की नियुक्ति किया गया है। उन्होंने चिरायु टीम के डाक्टरों को अपने निर्धारित स्कूल में ही पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिरायु टीम का एक छोटा सा प्रयास किसी बच्चे की जान बचा सकती है।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम को जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों और स्कूलों में 06 से 18 वर्ष के गंभीर और अन्य बीमारियों से ग्रसित बच्चों के चिन्हांकित करने, उनके समुचित उपचार हेतु अस्पताल भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई बच्चे जन्मजात ही कुछ बीमारियों के साथ पैदा होते हैं, वहीं कुछ बच्चे अशुद्ध भोजन व अन्य किसी कारण से गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं। बच्चों का समुचित जांच न हो पाने की वजह से बीमारियां उनके शरीर में धीरे-धीरे बढ़ती जाती हैं और गंभीर रूप ले लेती हैं। उन्होंने चिरायु टीम को बच्चों की बीमारी को गंभीर स्थिति में पहुँचने से पहले ठीक करने के निर्देश दिए।
चिरायु टीम ने बताया कि योजना के तहत आंगनबाड़ी व स्कूलों में चिरायु टीम के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की स्क्रीनिंग की जाती है। चिरायु योजना के अंतर्गत 35 तरह की बीमारियों को ठीक किया जाता है, जिसमें कम दिखाई देना, कम सुनाई देना, विटामिन की कमी, एनीमिया, हृदय रोग, जैसी बीमारियों की पहचान कर उनका ईलाज किया जाता है। यदि कोई बच्चा गंभीर स्थिति में है, तो उसे टीम द्वारा तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल भेजा जाता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, एसडीएम पथरिया श्रीमती प्रिया गोयल, एसडीएम मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Tagsमुंगेली
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





