CG-DPR

बुनियादी शिक्षा अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला

jantaserishta.com
21 Sept 2022 12:31 PM IST
बुनियादी शिक्षा अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला
x
नारायणपुर: जिला नारायणपुर में बुनियादी शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ बीते 12 सितंबर 2022 को किया गया था, जिसके तहत बीते 19 सितंबर को नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाऊंडेशन द्वारा सीएसीएस की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों के पठन-पाठन (हिंदी एवं गणित) के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास करना है। कार्यशाला के माध्यम से सीएसीएस को अभियान के बारे में पूरी जानकारी देना था, जिससे अभियान को बेहतर रूप से संचालित किया जा सके तथा आने वाली समस्याओं का समाधान निकाला जा सके। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से नारायणपुर ब्लॉक के सीएसीएस, मास्टर ट्रेनर के रूप में नारायण साहू, शकुंतला साहू तथा जिले में कार्यरत पिरामल फाऊंडेशन की टीम सेजल, यास्मीन, गुलजार, महेंद्र मिश्रा एवम केएल मसीह उपस्थित थे। इस कार्यशाला में नई शिक्षा नीति, निपुण भारत मिशन, एएसएआर सरल, मेरा योगदान एप की जानकारी दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story