CG-DPR

रीपा हितग्राहियों का एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

jantaserishta.com
25 Jan 2023 8:42 AM IST
रीपा हितग्राहियों का एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन
x
दंतेवाड़ा: जिला पंचायत सीईओ ललितादित्य नीलम की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में रीपा हितग्राहियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। दंतेवाड़ा जिले में मुख्यमंत्री की मंशानुसार सुराजी गांव निर्माण के तहत महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क स्थापना की जा रही है। जिससे जिले में रीपा अंतर्गत चयनित 8 स्थलों के लिए 173 गांव के युवा मितान एवं महिला स्व सहायता समूह के दीदियों का चयन हितग्राहियों के रूप में किया गया है। जिला पंचायत सीईओ द्वारा हितग्राहियों को एक दिवसीय कार्यशाला अंतर्गत राष्ट्रीय आजीविका मिशन के डीपीएम द्वारा हितग्राहियों को रीपा का उन्मुखीकरण किया गया। उक्त प्रशिक्षण में रीपा जिला नोडल अधिकारी एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन एवं डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश कुमार गोंड सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story