CG-DPR

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य योजना (पीएमएफएमई) का एक दिवसीय कार्यशाला 14 अक्टूबर को

jantaserishta.com
13 Oct 2022 10:34 AM IST
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य योजना (पीएमएफएमई) का एक दिवसीय कार्यशाला 14 अक्टूबर को
x
महासमुंद: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) 2022-23 अंतर्गत 14 अक्टूबर को प्रातः 11बजे एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित है। कार्यशाला महासमुंद के पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाऊन हॉल कचहरी चौक के पीछे महासमुंद में आयोजित है। प्रभारी महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि इस योजनांतर्गत इच्छुक खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र के राईस मिल दाल मिल, आटा, बेसन, मैदा निर्माण, बेकरी निर्माण, दूध उत्पाद, पापड़, बड़ी, मिक्चर, अचार उत्पाद आदि स्थापित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रभारी महाप्रबंधक ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण के लिए नवीन इकाई या इकाई के विस्तार के लिए क्रेडिट लिंक स्थायी पूंजी निवेश अनुदान सभी वर्गाे के लिए 35 प्रतिशत की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। इकाई स्थापित करने के इच्छुक व्यक्ति योजना के वेबसाईट https://pmfme.mofpi.gov.in/pmfme/#/login में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद या मोबाईल नम्बर +91-8884322242, +91-8319370847, +91-7587724731 एवं +91-9755862158 में संपर्क किया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story