CG-DPR

सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

jantaserishta.com
2 Dec 2022 9:55 AM IST
सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
x
बेमेतरा: 25 नवंबर से 10 दिसंबर के मध्य महिला हिंसा को समाप्त करने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को जिले के समाधान महाविद्यालय बेमेतरा में बच्चों के मध्य महिला हिंसा को समाप्त करने के संबंध में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत संरक्षण अधिकारी नवा बिहान सुश्री यशोदा साहू ने महिला घरेलू हिंसा की संपूर्ण जानकारी दी। केन्द्र प्रशासक कु. राखी यादव द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में जानकारी दी। परामर्शदाता श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं आई. टी. वर्कर श्रीमती मोना सिंह द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न शाखाओं की समस्त योजनाओं, महिला हेल्पलाइन नं. 181, परामर्शदाता शाइस्ता परवीन जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा उपस्थित सभी बालिकाओं को गुड टच बैड टच हेल्पलाइन नं. 1098 एवं कु. प्राची तिवारी द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण से दिलाये जाने वाली निःशुल्क सहायता एवं टोल फ्री नं. 15100 की जानकारी दी जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक एवं बी.एड. और आई.टी.आई. की बालिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story