CG-DPR

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन भी देश-विदेश के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

jantaserishta.com
3 Nov 2022 9:42 AM IST
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन भी देश-विदेश के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
x
रायपुर: प्रदेश की राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन भी मंच पर देश-विदेश के कलाकारों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज हुआ है, 03 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में देश के सभी राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों सहित 10 देशों के जनजातिय कलाकार अपनी कला और संस्कृति की प्रस्तुति देने आए हैं।
इस महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक मंच पर असम, महाराष्ट्र,मणिपुर के कलाकारों ने बेहद आकर्षक तरीके और शैली में अपनी कला का प्रदर्शन किया। इनें नृत्य को देखने आए लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।वहीं, लोग इन कलाकारों के नृत्य को मोबाइल में फोटो और वीडियो के रूप में कैद करते भी नजर आए।
बुधवार को साइंस कॉलेज मैदान में मंगलवार की तुलना में ज्यादा भीड़ नजर आई। लाोग परिवार समेत साइंस कॉलेज मैदान में लगे शासकीय विभागों के स्टॉल में सरकारी योजनाओं की जानकारी लेते नजर आए।बड़ी संख्या में लोग शिल्पग्राम जोन में उत्पादों को देखते दिखाई पड़े। वहीं, लोगों ने फूड जोन में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ भी उठाया।इनमें केवल स्थानीय लो ही नहीं, बल्कि रायपुर के आसपास के जिले के लोग भी शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story