CG-DPR

कलेक्टर के निर्देश पर घने जंगलों, पहाड़ों, पगडंडियों के सहारो रेकावाया, लंका और पीड़ियाकोट पहुंचा स्वास्थ्य अमला

jantaserishta.com
13 Nov 2022 9:41 AM IST
कलेक्टर के निर्देश पर घने जंगलों, पहाड़ों, पगडंडियों के सहारो रेकावाया, लंका और पीड़ियाकोट पहुंचा स्वास्थ्य अमला
x
नारायणपुर: राज्य शासन की मंशा प्रदेश के सभी क्षेत्रों में खासकर अंदरूनी और आदिवासी बाहुल्य ईलाकांे में बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराना है। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघवुंशी भी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सजग एवं संवेदनशील है। कलेक्टर श्री रघुवंशी स्वयं समय समय पर स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग लेकर जिले के लोगों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने एवं अंदरूनी क्षेत्रों तक पहुंच बनाने के लिए योजना तैयार कर, कार्य को प्राथमिकता से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने रेकावाया, लंका और पीड़ियाकोट में स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभ उपलब्धता हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को रेकावाया, लंका और पीड़ियाकोट में मेडिकल टीम भेजकर स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कहा कि जिला प्रशासन जिले में और अबूझमाड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नारायणपुर जिले के अबूझ कहे जाने वाले ओरछा विकासखंड (अबूझमाड़) के धुर नक्सल प्रभावित, घने जंगलों एवं पहाड़ों को पगडंडियों के सहारे पार करते हुए गांव रेकावाया, लंका और पीड़ियाकोट में डॉ दोरपा खण्ड चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में उनके सहयोगी डॉ अनुराधा नेताम, आरएचओ श्री प्रदीप सिन्हा, जयराम मंडावी, अशोक नायक, राधिका गोटा, सरस्वती दुग्गा, सोनजय नाग, सोमारी वड़दा, राजकुमार वर्मा, श्यामलाल कोर्राम, विजय उसेण्डी और दिलीप उसेण्डी का अमला पहुंचा। वहां स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 180 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें सर्दी, खांसी, खुजली, की जांच की गयी और ग्रामीणों को दवाईयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्यअमले द्वारा मोतियाबिंद, कुश्ठ जांच और टीबी का भी परीक्षण किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story