CG-DPR

कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग बालिका डॉली को तुरंत मिला व्हीलचेयर

jantaserishta.com
14 Oct 2022 9:09 AM IST
कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग बालिका डॉली को तुरंत मिला व्हीलचेयर
x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: आमजनों से भेंट मुलाकात के दौरान कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर मरवाही जनपद के ग्राम धोबहर की सौ प्रतिशत सेरेब्रल पॉलसी से पीड़ित 12 वर्षीय दिव्यांग बालिका कुमारी डॉली गुप्ता को तुरंत व्हीलचेयर प्रदाय किया गया। कुमारी डॉली ने शासकीय सहायता के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया। उनके आवेदन पर गौर करते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग की दिव्यांगजन सहायक उपकरण योजना के तहत तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के साथ ही यूनिक आर्ड डी कार्ड बनाने और दिव्यांग पेंशन प्रकरण तैयार करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को दिए। डॉली को त्वरित व्हीलचेयर मिलने पर उनके माता-पिता ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story