- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर के निर्देश पर...
CG-DPR
कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पंचायत चिखली में सकरी नदी पर बनी रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) के ढह जाने की जांच के लिए टीम गठित
jantaserishta.com
6 Sept 2022 9:33 AM IST

x
कवर्धा: कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बोड़ला जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चिखली में सकरी नदी पर बनी रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) के ढह जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल ने रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) के ढह जाने की जांच के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की जांच टीम गठित की है। गठित टीम में कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग कवर्धा को अध्यक्ष, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कवर्धा और लेखा अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम को सदस्य बनाया है। उन्होंने जांच दल को शिकायत की जांच कर प्रतिवेदन स्पष्ट अभिमत सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





