CG-DPR

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूटा के पहाड़ पर बसे आदिवासियों के घर पहुंचा सौर बिजली की सुविधा

jantaserishta.com
24 Dec 2022 9:08 AM IST
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूटा के पहाड़ पर बसे आदिवासियों के घर पहुंचा सौर बिजली की सुविधा
x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: गौरेला विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र में पूटा के पहाड़ पर बसे विद्युत विहीन 7 आदिवासी परिवारों के घर क्रेडा के माध्यम से सौर बिजली की सविधा पहुंचने से उनका जीवन जगमगा उठा है। बिजली कनेक्शन नहीं पहुचने के कारण पूटा गांव के आदिवासी परिवार अंधरे में गुजारा कर रहे थे। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संज्ञान में आने पर उनके निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा डीएमएफ मद से छह माह के भीतर सोलर होम संयंत्र स्थापित कर प्रकाश की व्यवस्था की गई। प्रत्येक संयंत्र में 5 नग एल.ई.डी. ट्यूब लाईट, 1 नग पंखा एवं मोबाइल चार्जर पोर्ट शामिल है। सोलर होम लाईट स्थापित होने से आदिवासी परिवार लाईट, पंखे की सुविधा के साथ ही रात में बच्चों को पढ़ने-लिखने के लिए केरोसिन का चीमनी-दीया नहीं जलाना पड़ेगा। सोलर लाईट से जहां उनके अजीविका में सुधार हुआ है, वहीं रात में उजाला होने से जंगली जानवरों से वे सुरक्षा महसूस कर रहेें है। बता दें कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम कोटमी में 4 जुलाई 2022 को जन चौपाल में मुख्यमंत्री को ग्राम पूटा के आदिवासी परिवारों द्वारा बिजली और पानी की समस्या से अवगत कराया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध करा दी गई है। पानी की समस्या का समाधान प्रक्रिया में है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story