- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री के निर्देश...
मुख्यमंत्री के निर्देश पर गोटुलमुण्डा में हुआ लघु धान्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित

उत्तर बस्तर कांकेर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम गोटुलमुण्डा में लघु धान्य प्रसंस्करण केन्द्र की स्थापना की गई है। प्रसंस्करण केन्द्र के लिए स्व-सहायता समूह की महिलों द्वारा शेड का निर्माण किया गया तथा कोदो एवं रागी के प्रसंस्करण का कार्य प्रारंभ किया गया, जिससे समूह की महिलाओं को अब तक लगभग 06 लाख रूपये की आमदनी हो चुकी है। इस लघु धान्य प्रसंस्करण केन्द्र से लगभग 350 कृषक जुड़े हुए हैं, जो कोदो, कुटकी, रागी का उत्पादन करते हैं। महिला समूह द्वारा लघु धान्य प्रसंस्करण इकाई के लिए किसानों से 38 रूपये प्रति किलो की दर से रागी खरीदा जा रहा है, जबकि शासन द्वारा रागी का समर्थन मूल्य 33 रूपये निर्धारित की गई है। कोदो को 25 रूपये प्रति किलो की दर से किसानो ंसे खरीदा जाता है तथा प्रसंस्करण पश्चात उसे 70 रूपये प्रति किलो की दर से विक्रय किया जाता है। इसी प्रकार रागी को 50 रूपये प्रति किलो की दर से बेचा जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





