CG-DPR

कलेक्टर की दिशा निर्देश पर असुरक्षित कुआं एवं बोर को सुरक्षित तरीके से कराया जा रहा है बंद

jantaserishta.com
30 Sept 2022 5:16 PM IST
कलेक्टर की दिशा निर्देश पर असुरक्षित कुआं एवं बोर को सुरक्षित तरीके से कराया जा रहा है बंद
x
सूरजपुर: राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा लगातार असुरक्षित जल स्त्रोत, कुआ,बोर, हैंडपंप इत्यादि का जो अनुपयोगी है और खुला हुआ है का चिन्हांकन कर उन्हें तत्काल बंद करने का कार्य किया जा रहा।जिला कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के दिशा निर्देश में और मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन में लगातार विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध जानकारी सूची के अनुसार पंचायतों के माध्यम से असुरक्षित कुंआ, बोर आदि स्त्रोत बंद कराए जा रहे है। सूरजपुर विकास खंड में विगत दिनों उपस्वास्थ्य केंद्र रुनियाडीह में, प्रधानपारा तालाब के पास गजाधरपुर में,खरसुरा नाला के पास रामनगर में ढलाई कर सुरक्षित तरीके से बोर को बंद कराया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूरजपुर डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन लगातार ऐसे किसी भी नवीन असुरक्षित जल स्त्रोत की स्थिति बनने पर तत्काल कार्यवाही कर रही है जिससे कोई दुर्घटना न हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story