CG-DPR

कोविड-19 से 23 व्यक्तियों की मृत्यु पर उनके परिजनों को 11 लाख 50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

jantaserishta.com
20 Sept 2022 10:32 AM IST
कोविड-19 से 23 व्यक्तियों की मृत्यु पर उनके परिजनों को 11 लाख 50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत
x
राजनांदगांव: कलेक्टर डोमन सिंह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अंतर्गत राजनांदगांव जिले में कोविड-19 से व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके परिजनों व आश्रितों को 50-50 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 से 23 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों व आश्रितों की सहायता के लिए 11 लाख 50 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 11 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 5 लाख 50 हजार रूपए, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 2 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 1 लाख रूपए, डोंगरगांव तहसील अंतर्गत 4 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 2 लाख रूपए, छुरिया तहसील में 2 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 1 लाख रूपए, गंडई तहसील अंतर्गत 3 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 1 लाख 50 हजार रूपए, छुईखदान तहसील अंतर्गत 1 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 50 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि उनके परिजनों व आश्रितों के लिए स्वीकृत की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story