- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- करमा के शुभ दिन पर...
CG-DPR
करमा के शुभ दिन पर वनांचल के बसाहट टापरनाका हुआ बिजली से रोशन ग्रामीणों को मिली लालटेन युग से निजात
jantaserishta.com
7 Sept 2022 10:17 AM IST

x
DEMO PIC
अम्बिकापुर: सरगुज़ा अंचल के लोक पर्व करमा के शुभ दिन पर खनन प्रभवित वनांचल ग्राम फत्तेपुर के आश्रित ग्राम टापरनाका के 21 घर देश की आजादी के बाद पहली बार बिजली से रोशन हुए। पूरे बसाहट में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगो का निवास है। दशकों बाद इस वनांचल बसाहट में बिजली पहुंचने एवं लालटेन जलाने से निजात मिलने से यहां के ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की पहल पर टापरनाका में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत सप्लाई चालू कर दिया गया है। अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव ने रविवार को टापरनाका पहुंच कर 21 घरों में मीटर कनेक्शन कार्य का अवलोकन किया और विद्युत कर्मियों से मीटरों में विद्युत कनेक्शन करवाया।
सीएसपीडीसीएल के कार्यपालन अभियंता श्री आर नागवंशी ने बताया कि उदयपुर विकासखण्ड के कोयला खनन प्रभावित ग्राम फत्तेपुर के आश्रित ग्राम(बसाहट) टापरनाका में बिजली नहीं पहुंची थी। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्यमंत्री मजरा टोला विद्युतीकरण योजना के तहत इस बसाहट में बिजली पहुंचाने का काम शुरू किया गया। बसाहट के लिए पृथक ट्रांसफार्मर लगाए गए है। इस बसाहट में पूरे अनुसूचित जनजाति वर्ग के 26 घर है जिसमे मीटर लगाने व विद्युत कनेक्शन का कार्य किया जा रहा है। रविवार को 21 घरों में मीटर लगाने व विद्युत कनेक्शन का कार्य पूरा हो गया है। शेष 5 घरों में अगले दिन मीटर लगाने का काम पूरा हो जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





