CG-DPR

वृद्धा को मिली ट्राइसिकल व घर पहुंच पेंशन की सुविधा

jantaserishta.com
13 Aug 2022 11:19 AM IST
वृद्धा को मिली ट्राइसिकल व घर पहुंच पेंशन की सुविधा
x

अम्बिकापुर: लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नवापारा अमगसी निवासी दिव्यांग वृद्धा श्रीमती सुमित्रा बाई की समस्या का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने वृद्धा को तत्काल ट्राइसिकल व घर पहुंच पेंशन की सुविधा देने के निर्देश दिए। निर्देश के अनुपालन में एस.डी.एम. उदयपुर श्रीमती शिवानी जायसवाल के द्वारा दिव्यांग वृद्धा को एक नई ट्राइसिकल दिया गया व बैंक सखी के माध्यम से पेंशन की राशि घर पहुंचाकर देने की व्यवस्था की जा रही है।

ज्ञातव्य है कि विगत दिनों मीडिया के माध्यम से पता चला कि दिव्यांग वृद्धा श्रीमती सुमित्रा के पास ट्राइसिकल नहीं होने के कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वृद्धा की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने तत्काल वृद्धा की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story