CG-DPR

राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस के अवसर पर ली शपथ

jantaserishta.com
19 Aug 2022 8:08 AM IST
राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस के अवसर पर ली शपथ
x

रायपुर: सद्भावना दिवस के अवसर पर राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शांति, सद्भाव एवं एकता स्थापित करने की शपथ ली। राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव श्री दीपक अग्रवाल, नियंत्रक श्री हरवंश मिरी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने इस अवसर पर शपथ ली।

उल्लेखनीय है कि देश में 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। किंतु 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण आज यह शपथ ली गई। इस दिन सभी लोगों के द्वारा जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना स्थापित करने की तथा किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहने और मतभेदों को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से सुलझाने की शपथ ली जाती है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story