- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- उत्कृष्ट कार्य के लिए...
उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

रायपुर: कोरबा जिले में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हर्षाेल्लास और धूमधाम से मनाया गया। भारी बारिश के बीच देशभक्ति की भावना से लबरेज जिले के नागरिकों ने खुशी और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। राजस्व एवं आपदा मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस पर कोरबा जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया और सलामी ली। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के स्वतंत्रता दिवस अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुराजी गांव योजना के तहत संचालित उत्कृष्ट पांच गौठानों को सम्मानित किया गया। इन गौठानों में विकासखंड कोरबा के चिर्रा गौठान, पाली के सेंद्रीपाली, करतला के कोटमेर, पोड़ीउपरोड़ा के सुतर्रा और विकासखंड कटघोरा के अमरपुर गौठान शामिल है। इन गौठानों में गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान हुआ। सांपों के संरक्षण के लिए काम करने वाली स्नेक रेस्क्यू टीम कोरबा को भी सम्मानित किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





