CG-DPR

केंद्रीय जेल में लोक सेवा गारंटी नियम के कार्य संपादन हेतु अधिकारी नियुक्त

jantaserishta.com
2 Dec 2022 11:18 AM IST
केंद्रीय जेल में लोक सेवा गारंटी नियम के कार्य संपादन हेतु अधिकारी नियुक्त
x
अम्बिकापुर: केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के प्रावधानों के तहत कार्य संपादन करने हेतु अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
जारी आदेशानुसार संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जेल अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार साहू को अपीलीय अधिकारी, उप जेल अधीक्षक श्री आर.आर. मातलाम को सक्षम अधिकारी व सहायक जेल अधीक्षक श्री मनहरण गिरी गोस्वामी को पदाभिहित अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ उपरोक्तानुसार केंद्रीय जेल में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत कार्य संपादित करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story