- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जिले में 6 माह से 5...
जिले में 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों, शिशुवती व गर्भवती माताओं को दिया जा रहा है पौष्टिक आहार

जशपुरनगर: मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में कुपोषण मुक्ति की दिशा में सतत प्रयास किया जा रहा है। अभियान में प्राथमिक तौर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं के खान-पान पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती, शिशुवती मातओं और बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर उन्हें केन्द्र में गर्म भोजन दिया जा रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर पहंुच सेवा के माध्यम से गर्म और पौष्टिक भोजन उनके घर में पहुंचा कर भी प्रदान कर रही है। इसके अलावा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें पोषण पुनर्वास की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। बच्चें देश के भविष्य होते हैं। उनका उचित देखभाल और उनके आहार का विशेष ध्यान देना आवश्यक है। इस हेतु बच्चों के मजबूत भविष्य निर्माण के लिए उनके बेहतर पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष में विगत 01 जून से सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 06 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं शिशुवती माताओं को आंगनबाड़ी के माध्यम से पोषण आहार गर्म पका भोजन खिलाया जा रहा है। साथ ही अतिरिक्त पोषण आहार के रूप में बच्चों को रेडी टू ईट भी दिया जा रहा है। जिसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





