CG-DPR

अब नहीं करना पड़ेगा बिजली का इंतजार, सोलर पंप से हो रही है सिंचाई

jantaserishta.com
13 Jan 2023 10:06 AM IST
अब नहीं करना पड़ेगा बिजली का इंतजार, सोलर पंप से हो रही है सिंचाई
x
उत्तर बस्तर कांकेर: जिले के सैकड़ों किसान अपने खेतों में सौर ऊर्जा से सोलर पंप लगाकर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। सौर ऊर्जा से पंप चलने से किसानों को विद्युत विभाग के चक्कर लगाने तथा लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिल रही है, साथ ही बार-बार बिजली गुल जैसी समस्या तथा भारी भरकम बिजली बिलों से छुटकारा मिल रहा है। जहां बिजली पोल पहुंचना संभव नहीं है, ऐसे गांव तथा खेतों में सोलर पंप लगाने प्राथमिकता दी जा रही है। नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम निशानहर्रा के कृषक श्रीमती सुकोन्तिन शोरी ने बताया कि उनकी खेत पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण विद्युत लाईन पहुंच पाना असंभव था, सिंचाई सुविधा के अभाव में सिर्फ वर्षा आधारित खेती करती थी, तब उन्हें सौर सुजला योजना के बारे में जानकारी मिली तो अपने जमीन पर तीन हार्स पावर के सोलर पंप स्थापित कर लिया तथा कुछ समय बाद ड्रीप सिस्टम के माध्यम से सिंचाई कर टमाटर, करेला, लौकी जैसे अन्य सब्जियों का उत्पादन कर रही है, इससे उन्हें अच्छी आमदनी भी प्राप्त हो जाती है। उल्लेखनीय है कि सौर सुजला योजना के तहत किसानों को तीन हार्स पावर के सोलर पंप क्रमशः 10 हजार, 15 हजार और 20 हजार रूपये में दिये जा रहे हैं, शेष राशि शासकीय अनुदान के रूप में सरकार वहन कर रही है। इस योजना का संचालन छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा द्वारा किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story