CG-DPR

छत्तीसगढ़ में अब तक 1305.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

jantaserishta.com
17 Oct 2022 5:53 PM IST
छत्तीसगढ़ में अब तक 1305.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
x
रायपुर: राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1305.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 17 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2446.2 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 636.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 1069.6 मिमी, बलरामपुर में 1116.0 मिमी, जशपुर में 1134.8 मिमी, कोरिया में 923.7 मिमी, .रायपुर में 956.7 मिमी, बलौदाबाजार में 1199.0 मिमी, गरियाबंद में 1297.3 मिमी, महासमुंद में 1178.7 मिमी, धमतरी में 1357.0 मिमी, बिलासपुर में 1490.8 मिमी, मुंगेली में 1350.1 मिमी, रायगढ़ में 1244.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1399.4 मिमी, कोरबा में 1260.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1125.9 मिमी, दुर्ग में 1032.7 मिमी, कबीरधाम में 1184.9 मिमी, राजनांदगांव में 1261.4 मिमी, बालोद में 1333.6 मिमी, बेमेतरा में 745.8 मिमी, बस्तर में 1881.7 मिमी, कोण्डागांव में 1318.0 मिमी, कांकेर में 1605.9 मिमी, नारायणपुर में 1526.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1852.6 मिमी और सुकमा में 1625.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story