- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- उत्तर बस्तर कांकेर:...
CG-DPR
उत्तर बस्तर कांकेर: जिले में अब तक 1365 लीटर गौमूत्र की खरीदी
jantaserishta.com
10 Sept 2022 11:47 AM IST

x
उत्तर बस्तर कांकेर: राज्य सरकार ने हरेली पर्व 28 जुलाई से गोधन न्याय योजना के तहत गोमूत्र की खरीदी प्रांरभ कर दी गई है। छत्तीसगढ़ गौ-मूत्र खरीदी करने वाला देश का पहला राज्य है, जो किसान एवं पशुपालक और ग्रामीणों से दो रूपये किलो में गोबर खरीदी के बाद अब 04 रूपये प्रति लीटर में गौमूत्र की खरीदी भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की यह पहल वास्तव में राज्य में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के साथ ही पशुपालकों की आय और जैविक खेती को बढ़ावा देना है। राज्य में बीते दो साल में जैविक खाद के निर्माण से जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। गौमूत्र खरीदी का मकसद गौठानों में जैविक कीटनाशक, जीवामृत ग्रोथप्रमोटर का निर्माण करना है, ताकि राज्य के किसानों को कम कीमत पर जैविक कीटनाशक आसानी से उपलब्ध कराया जा सके।
कांकेर जिले में 09 सितम्बर तक 08 हजार 86़0 रूपये के दो गौठानों में 1365 लीटर गौमूत्र की खरीदी किया गया है। गौमूत्र से 422 लीटर कीटनाशक उत्पादित कर 05 हजार 950 रूपये का आय अर्जित किया गयौ। पोटगाव गौठान में 327 लीटर और भिरौद के गौठान में 1038 लीटर गौमूत्र की खरीदी की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





