- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- उत्तर बस्तर कांकेर:...
CG-DPR
उत्तर बस्तर कांकेर: निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास के लिए 07 करोड़ 41 लाख रुपए जारी
jantaserishta.com
31 Oct 2022 11:31 AM IST

x
उत्तर बस्तर कांकेर: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016 से 2020 तक स्वीकृत निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों के लिए द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खाते में जारी किया गया है। जिले के सभी सातों विकासखंडों में 1682 हितग्राहियों को 07 करोड़ 41 लाख 24 हजार रुपए जारी किए गए हैं।आवास निर्माण का कार्य निर्धारित स्तर तक पहुंचने पर आगामी किश्त की राशि जारी की जाएगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमीत अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत निर्माणाधीन आवासों के लिए अंतागढ़ विकासखंड के 68 हितग्राहियों के लिए 28 लाख 80 हजार रुपए, भानुप्रतापपुर विकासखंड के 49 हितग्राहियों के लिए 22 लाख 35 हजार रुपए, चारामा विकासखंड के 266 हितग्राहियों के लिए 01 करोड़ 19 लाख 70 हजार रुपए, दुर्गुकोंदल विकास खंड के 82 हितग्राहियों के लिए 33 लाख 68 हजार रुपए, कांकेर विकास खंड के 504 हितग्राहियों के लिए 02 करोड़ 26 लाख 75 हजार रुपए, कोयलीबेड़ा विकासखंड के 133 हितग्राहियों के लिए 55 लाख 91 हजार रुपए तथा नरहरपुर विकासखंड के 580 हितग्राहियों के लिए 02 करोड़ 54 लाख 05 हजार रुपए जारी किए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





