- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- उत्तर बस्तर कांकेर:...
उत्तर बस्तर कांकेर: स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल

उत्तर बस्तर कांकेर: स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 का अंतिम रिहर्सल आज शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नरहरदेव के मैदान में आयोजित किया गया, जहां पर प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ तथा जवानों द्वारा सलामी दी गई। जिला पुलिस, होमगार्ड, वन विभाग, सीनियर डिविजन एनसीसी, एनसीसी पीजी कॉलेज, एनसीसी शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं, एनसीसी पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीएन बघेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





