CG-DPR

उत्तर बस्तर कांकेर: अस्त्र-शस्त्र नजदीकी पुलिस थाना में जमा करने के निर्देश

jantaserishta.com
7 Nov 2022 12:29 PM IST
उत्तर बस्तर कांकेर: अस्त्र-शस्त्र नजदीकी पुलिस थाना में जमा करने के निर्देश
x
उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर के उप निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण कांकेर जिला के सीमा क्षेत्र के भीतर रहने वाले समस्त लाइसेंसियों को अपने-अपने आग्नेय अस्त्र-शस्त्र नजदीकी पुलिस थाना में 09 नवंबर तक जमा करने के लिए निर्देशित किया गया है। यह आदेश इस जिले में निवासरत बाहर जिले के आयें लाइसेंसियों पर भी लागू होगा। सभी लाइसेंसी 10 दिसम्बर 2022 के बाद अपने अस्त्र-शस्त्र वापस प्राप्त कर सकेंगे।
इस आदेश से समस्त मान्यता प्राप्त बैंकों के सुरक्षा गार्ड, राष्ट्रीय राइफल संघ व जिला राइफल संघ तथा इस जिले के औद्योगिक संस्थानों एवं शैक्षणिक संस्थाओं पर सुरक्षा हेतु तैनात सुरक्षा गार्ड मुक्त रहेंगे। लेकिन वे लोग अपने अस्त्र-शस्त्र की सूचना संबंधित थाने में अवश्य देंगे तथा अपने अस्त्र-शस्त्र बिना थाना प्रभारी की अनुमति के अपने परिसर की सीमा क्षेत्र से बाहर नहीं ले जा सकेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story