CG-DPR

उत्तर बस्तर कांकेर: कांकेर जिले का हरनगढ़ गौठान उत्कृष्ट गौठान के रूप में चयनित

jantaserishta.com
13 Aug 2022 9:43 AM IST
उत्तर बस्तर कांकेर: कांकेर जिले का हरनगढ़ गौठान उत्कृष्ट गौठान के रूप में चयनित
x

DEMO PIC 

उत्तर बस्तर कांकेर: राज्य शासन द्वारा प्रदेश के 10 हजार 624 गौठानों में से उत्कृष्ट तीन गौठानों का चयन किया गया है, जिनमें कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के डोन्डे हरनगढ़ गौठान को भी उत्कष्ट गौठान के रूप में चयनित हुआ है, जो कांकेर जिले के लिए बहुत गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को हरनगढ़ गौठान समिति के अध्यक्ष श्री विष्णु साहू को 50 हजार रूपये, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने हरनगढ़ गौठान को प्रदेश के उत्कृष्ट गौठान के रूप में चयनित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गौठान समिति के अध्यक्ष श्री विष्णु साहू एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकरी सुमीत अग्रवाल, कृषि विभाग के उप संचालक एन.के. नागेश तथा पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. सत्यम मित्रा सहित हरनगढ़ गौठान समिति एवं महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि हरनगढ़ गौठान में वर्मीकम्पोस्ट का निर्माण, मुर्गी पालन, मछली पालन, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जाता है। महिला स्व-सहातया समूहों के सदस्यों द्वारा गोबर से ''दिया एवं मूर्तियों'' का निर्माण भी किया जाता है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story