CG-DPR

उत्तर बस्तर कांकेर: लाभकारी फसलों की खेती से समृद्ध हुए ग्राम पुसवाड़ा के किसान

jantaserishta.com
13 Oct 2022 9:13 AM IST
उत्तर बस्तर कांकेर: लाभकारी फसलों की खेती से समृद्ध हुए ग्राम पुसवाड़ा के किसान
x
उत्तर बस्तर कांकेर: विकासखण्ड कांकेर अंतर्गत ग्राम पुसवाड़ा में किसानों द्वारा धान की खेती के अलावा लाभकारी फसलों की खेती भी की जा रही है। उनके द्वारा सुगंधित धान की खेती के साथ खेतों के मेड़ में अरहर की फसल लिया जा रहा है तथा बड़े पैमाने पर किसानों द्वारा साग-सब्जी की खेती की जा रही है, जिससे उन्हें अच्छा आमदनी प्राप्त हो रहा है और वे आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज ग्राम पुसवाड़ा पहुंचकर किसानों द्वारा की जा रही सब्जी की खेती का अवलोकन किया। कृषक छबिलाल नाग द्वारा दो एकड़ भूमि में टपक पद्धति से सब्जी की खेती की जा रही है, वर्तमान में पत्ता गोभी फसल ली गई है। उन्होंने बताया कि उनके पास 03 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें से दो एकड़ में सब्जी की खेती की जा रही है, इसके अलावा 05 एकड़ भूमि लीज में लेकर सब्जी की खेती किया जा रहा है। पिछले वर्ष बरबट्टी, लौकी, टमाटर, भिंडी, तरबूज, मिर्च इत्यादि की फसल ली गई थी, जिसके विक्रय से उन्हें लगभग 07 लाख रूपये की आमदनी प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया गया है तथा समय-समय पर सलाह भी दी जाती है। कृषक आत्माराम नाग एवं भुनेष्वर नाग ने जानकारी देते हुए बताया कि छः एकड़ भूमि में से एक एकड़ में सब्जी उत्पादन किया जाता है इसके अलावा लीज में भी जमीन ली जाती है, जिससे उन्हें अच्छा आमदनी हो जाता है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने ग्राम पुसवाड़ा के किसानों द्वारा लाभकारी फसलों-साग-सब्जी, दलहन, तिलहन की खेती करने पर प्रषंसा करते हुए जिले के अन्य किसानों को प्रोत्साहित करने को कहा।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पुसवाड़ा के किसानों द्वारा सुगंधित धान के खेती के साथ-साथ साग-सब्जी व दलहन उत्पादन का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो रही है। इस ग्राम पंचायत के लगभग 25 से 30 किसानों द्वारा सब्जी उत्पादन-टमाटर, मिर्च, पत्ता गोभी, बरबट्टी, जिमीकांदा, बैंगन इत्यादि की खेती किया जा रहा है। कृषक छबिलाल नाग, कैलाष नेताम, शेखर साहू, नकुल साहू के द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देष्य से वर्मी कम्पोस्ट और जीवामृत रासायनिक खाद का उपयोग साग-सब्जियों की खेती में किया जा रहा है। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल तथा जनपद पंचायत कांकेर के अध्यक्ष रामचरण कोर्राम एवं जनपद कांकेर के सीईओ अष्वनी यादव भी मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story