CG-DPR

उत्तर बस्तर कांकेर: शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कांकेर में होगी मतगणना

jantaserishta.com
24 Aug 2023 2:57 AM
उत्तर बस्तर कांकेर: शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कांकेर में होगी मतगणना
x
उत्तर बस्तर कांकेर: विधानसभा निर्वाचन-2023 के मतों की गणना पॉलीटेक्निक कॉलेज कांकेर में की जायेगी, स्ट्रांग रूम भी वहीं बनाया जायेगा। मतदान सामग्रियों का वितरण एवं संग्रहण तथा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की कमीशनिंग भी पॉलीटेक्निक कॉलेज कांकेर से ही किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, एसडीएम कांकेर मनीष साहू तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पॉलीटेक्निक कॉलेज कांकेर का निरीक्षण कर निर्वाचन के लिए मतदान सामग्री वितरण, मतगणना कक्ष एवं ईवीएम मशीनों के लिए स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
Next Story