CG-DPR

उत्तर बस्तर कांकेर : विधानसभा उप निर्वाचन-2022: व्यय पंजी निरीक्षण नहीं कराये जाने पर अकबर राम कोर्राम को कारण बताओ नोटिस जारी

jantaserishta.com
29 Nov 2022 4:45 PM IST
उत्तर बस्तर कांकेर : विधानसभा उप निर्वाचन-2022: व्यय पंजी निरीक्षण नहीं कराये जाने पर अकबर राम कोर्राम को कारण बताओ नोटिस जारी
x
उत्तर बस्तर कांकेर: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन में अभ्यर्थियों के व्यय पंजी का द्वितीय निरीक्षण नहीं कराये जाने के कारण निर्दलीय प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम को रिटर्निंग ऑफिसर सुमीत अग्रवाल द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि व्यय पंजी का द्वितीय निरीक्षण के लिए 28 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जिला व्यय सेल में उपस्थित होने हेतु पत्र जारी किया गया, साथ ही उक्त सूचना दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी गई थी, किन्तु आपके द्वारा उक्त तिथि में समय पर व्यय पंजी निरीक्षण का कार्य नहीं कराया गया। अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि इस संबंध में 24 घण्टे के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करें, साथ ही व्यय पंजी निरीक्षण से संबंधित समस्त दस्तावेजों सहित आप या आपके अभिकर्ता जिला निर्वाचन कार्यालय कांकेर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story