CG-DPR

उत्तर बस्तर कांकेर: ई-जनचौपाल में 66 आवेदन प्राप्त

jantaserishta.com
20 Dec 2022 11:22 AM IST
उत्तर बस्तर कांकेर: ई-जनचौपाल में 66 आवेदन प्राप्त
x

फाइल फोटो

उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या सुनी तथा उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सोमवार को 66 व्यक्तियों ने अपने-अपने क्षेत्र के जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कलेक्टर को अपनी समस्या बताई, जिनका नियमानुसार निराकरण करने के लिए कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
ई-जनचौपाल में अंतागढ़ विकासखण्ड से 03, भानुप्रतापपुर से 03, चारामा विकासखण्ड से 05, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड से 02, कोयलीबेड़ा (पखांजूर) विकासखण्ड से 07 और नरहरपुर विकासखण्ड से 02 लोगों ने अपने जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 44 व्यक्तियों द्वारा सीधे मुलाकात कर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को अपनी समस्या से अवगत कराया, जिनका निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, एसडीएम कांकेर धनंजय नेताम, संयुक्त कलेक्टर ए.एस. पैकरा, डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता पीएचई तथा उप संचालक समाज कल्याण भी मौजूद थे। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को ई-जनचौपाल का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में दीवार लेखन एवं मुनादी कराई जाये, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इससे लाभान्वित हों। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को जिला कार्यालय तक अनावश्यक रूप से आने की आवश्यकता नहीं होगी, वे अपने विकासखण्ड के जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपनी शिकायत व समस्या की जानकारी कलेक्टर को दे सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story