- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मिनी माता सम्मान हेतु...

x
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2022 हेतु अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला/अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष की भांति मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2022 प्रदान किया जाना वांछित हैं। इसके तहत् एक महिला/संस्था को 2 (दो) लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है। विस्तृत जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग कोबिया बेमेतरा में सम्पर्क किया जा सकता है। प्रविष्टियॉं 10 अक्टूबर 2022 कार्यालयीन समय शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा को प्रस्तुत की जा सकेगी। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जावेगा। आवेदन/नामांकन हेतु प्रस्ताव 2022 के लिए सीधे इस कार्यालय में आमंत्रित किये जाते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





