CG-DPR

पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) में न हो कोई बेड खाली

jantaserishta.com
17 Nov 2022 8:48 AM IST
पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) में न हो कोई बेड खाली
x
नारायणपुर: कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने अपने ओरछा प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काआकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने ओरछा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर आमजनों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंभीर और आकस्मिक चिकित्सा के लिए दिये जा रहे उपचार सेवाओं के अलावा पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती मरीजों से भी बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा। कलेक्टर ने अस्पताल में चल रही गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र के पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम सहित अन्य वार्डाे का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सदानन्द कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा, सीएचएमओ डॉ कंवर, उपसंचालक कृशि श्री बीएस बघेल, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रविकांत ध्रुर्वे, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री अजय चौधरी, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई विनय वर्मा, खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डडसेना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर श्री घनश्याम जांगड़े के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने अस्पताल परिसर में संचालित सभी कक्षों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये।
ओरछा विकासखंड में संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र का भी अवलोकन किया और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। कलेक्टर ने पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) में खाली और भरे बेड की जानकारी ली तथा उनकी माताओं से आत्मीय बातचीत की। कलेक्टर ने कहा कि ईलाके के गंभीर और कुपोषित बच्चों को माताओं के साथ पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) लाया जाये और उन्हें गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार देकर सुपोषित किया जाये। इस दौरान उन्होंने स्टोर रूम का अवलोकन किया और जीवनरक्षक दवाईयों की उपलब्धता देखी।.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story