CG-DPR

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्य बालो बघेल ने किया कार्यभार ग्रहण

jantaserishta.com
24 Nov 2022 8:34 AM IST
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्य बालो बघेल ने किया कार्यभार ग्रहण
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के लिए 5 सदस्यों की नियुक्ति की गई थी, जिसमें से मंगलवार को आयोग कार्यालय में पांचवी सदस्य श्रीमती बालो बघेल ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने श्रीमती बालो बघेल को कार्यभार सौंपा। नवनियुक्त सदस्य को बस्तर संभाग के 7 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा जिला सम्मिलित हैं।
डॉ. नायक ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला आयोग में बहुत ही सशक्त महिलाओं को सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब बस्तर से लेकर सरगुजा तक सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ की महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिला है। अब महिला आयोग की सतत् पहुंच पूरे छत्तीसगढ़ के कोने-कोने तक हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सपने के अनुरूप पूरे छत्तीसगढ़ में महिलाओं को न्याय देने, सशक्त करने तथा जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मिलकर आयोग एक टीम की तरह कार्य करेगा।
नवनियुक्त सदस्य श्रीमती बालो बघेल ने सरकार के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला आयोग, महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के लिए बना है। पीड़ित महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story