CG-DPR

बदलता दन्तेवाड़ाः नई तस्वीर: टेकनार के किसान श्रीराम के लिए मददगार बनी योजना

jantaserishta.com
29 Sept 2022 9:57 AM IST
बदलता दन्तेवाड़ाः नई तस्वीर: टेकनार के किसान श्रीराम के लिए मददगार बनी योजना
x
दंतेवाड़ा: शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अन्तर्गत धान के बदले अन्य फसलों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। यह योजना किसानों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो रही है। जिसके कारण अब किसान केवल धान की फसल न लेकर अन्य फसलों को भी प्राथमिकता दे रहे है। इसका एक मुख्य कारण है कि अन्य फसलों के लिए शासन से मिलने वाली आदान राशि किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है, जिसके कारण अब किसान अन्य फसल के लिए प्रोत्साहित हो रहे है।
जिसमें विकासखंड दंतेवाड़ा के ग्राम टेकनार के श्री श्रीराम नाग बहुत पहले से ही 2 हेक्टेयर में धान के फसल ही ले रहे थे। जिससे समर्थन मूल्य में धान विक्रय का फायदा तो मिलता ही था लेकिन श्री नाग अधिक लाभ कमाना चाहते थे। लेकिन वित्तीय कमी के कारण फसल की तैयारी करना काफी मुश्किल हो रहा था। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग के मार्गदर्शन से धान एवं अन्य फसल का पंजीयन कराया। जिसमें राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना प्रारंभ होते ही उनके खाते में प्रथम किस्त की राशि 32 हजार 691 रूपए प्राप्त हुआ। जिससे फसल हेतु खेत की तैयारी व खाद-बीज खरीदने के लिए काफी मददगार हुई हैं। तथा दूसरी किस्त 8127 रुपये एवं तीसरी किस्त 8172 रुपये के रूप में अब तक कुल 16344 रुपये प्राप्त हुए हैं। जिसके पश्चात उन्होंने धान के साथ उड़द, मूंग, कोदो, रागी, मक्का व सब्जी आदि की फसल की खेती कर रहे हैं। श्री नाग ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसानों को सही समय पर राशि मिल जाती जिससे उनको खेती किसानी करने में सहायता मिलती है साथ ही अन्य जरूरी आवश्यकता भी पूरी हो जाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story