- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- नई तस्वीर: राजीव गांधी...
CG-DPR
नई तस्वीर: राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसान अनंतराम को मिली खुशिया अनंत
jantaserishta.com
11 Nov 2022 9:06 AM IST

x
दंतेवाड़ा: राजीव गांधी किसान न्याय योजना राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए शासन की महत्वाकांक्षी योजना में से एक है। दन्तेवाड़ा विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम कामालूर के निवासी कृषक श्री अनंतराम बताते है कि उनके पास 14.94 हेक्टेयर जमीन है। जिसमें वह धान, उड़द मूंग, कोदो, रागी, मक्का के साथ-साथ सब्जी का उत्पादन करते है और अपनी जीवन यापन करते है। उन्होंने पिछले साल राजीव गांधी न्याय योजना अंतर्गत कृषि विभाग के माध्यम से धान एवं अन्य फसल का पंजीयन कराया था। श्री अनंतराम बताते हैं कि पिछले वर्ष उसकी 14.94 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी धान एवं अन्य फसल पूरी तरह से खराब हो गई थी। फसल खराब होने से उनकी लागत भी नही निकली। इसके चलते उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। श्री अनंतराम दिन-रात इस चिंता में थे कि कैसे वह अगली फसल की तैयारी करेगा, परिवार का पालन-पोषण कैसे करेगा और बच्चों को कैसे पढ़ा पाएगा। उन्हें अगर राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ नहीं मिलता तो उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो जाती तथा उन्हें कर्ज से भी जूझना पड़ सकता था। अनंतराम अगली फसल के लिए कर्ज लेने की सोच रहा था, तभी राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्रथम, द्वितीय, तृतीय किस्त के कुल राशि 5 लाख 52 हजार 249 रूपये उनके खाते में आ गए। अब श्री अनंतराम और उसके परिजन बहुत खुश हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उन्हें काफी मददगार साबित हुआ। इसी के चलते आज उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत और फसल नुकसान की भरपाई हो पाई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभ मिलने से शासन-प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





