- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- स्वास्थ्य सेवाओं के नए...
CG-DPR
स्वास्थ्य सेवाओं के नए संचालक भीम सिंह ने भी कार्यभार ग्रहण किया
jantaserishta.com
2 Sept 2022 8:21 AM IST

x
रायपुर: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के नए सचिव श्री प्रसन्ना आर. ने मंत्रालय (महानदी भवन) में अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं और उनकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभाग की आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, संचालक आयुष श्री पी. दयानंद, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान, सी.जी. एम.एस.सी. के प्रबंध संचालक श्री अभिजीत सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।
स्वास्थ्य सेवाओं के नए संचालक श्री भीम सिंह ने इंद्रावती भवन स्थित संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान संचालनालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
TagsBhim singh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





