CG-DPR

मुंगेली जिले के ग्राम डिंडौरी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की नवीन शाखा शुरू

jantaserishta.com
24 Nov 2022 9:12 AM IST
मुंगेली जिले के ग्राम डिंडौरी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की नवीन शाखा शुरू
x
मुंगेली: जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम डिंडौरी में आज से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की नवीन शाखा की शुरूआत हो गई। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी (अपेक्स) बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर ने नवीन शाखा का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ किया गया। इस शाखा के प्रारंभ होने से किसानों को अब बैंक संबंधित कार्यों के लिए अन्य बैंक शाखा नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की नवीन शाखा प्रारंभ होने पर क्षेत्र के किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, जनपद पंचायत लोरमी के उपाध्यक्ष श्रीमती खुशबू आदित्य वैष्णव, वरिष्ठ नागरिक श्रीमती मायारानी सिंह, श्रीमती उर्मिला रमेश यादव ने भी ग्राम डिंडौरी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की नवीन शाखा के शुभारंभ होने पर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लोरमी एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, सीसीबी नोडल श्री संतोष सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या किसान उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story