- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस:...
CG-DPR
राष्ट्रीय मतदाता दिवस: राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ
jantaserishta.com
26 Jan 2023 8:22 AM IST

x
रायपुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव ने राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ ली कि ''हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।''
इस अवसर पर भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से निर्मित वीडियो संदेश ''मै भारत हूं, भारत है मुझमें.......'' का प्रदर्शन किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





