- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राष्ट्रीय आदिवासी...
CG-DPR
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव: समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
jantaserishta.com
31 Oct 2022 9:29 AM IST

x
रायपुर: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव का भव्य आयोजन 1 से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होना है । उद्घाटन कार्यक्रम 1 नवंबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जायेगा । उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि होंगे साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे । इसी दिन शाम 7 बजे से राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन होगा, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके होंगी एवं अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे । उद्घाटन कार्यक्रम के अगले दिन 2 नवंबर को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे एवं अध्यक्षता संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे । राज्योत्सव का समापन 3 नवंबर को शाम 7 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे ।
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने वाले विदेशी दलों की सूची-
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों एवं विदेशों से मोजाम्बिक, टोगो, मंगोलिया, रूस, इंडोनेशिया, सर्बिया, न्यूजीलैंड, इजिप्ट और मालदीव के दलों के कुल 15 सौ कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे ।
सम्मान राशि- राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सम्मान राशि दो श्रेणियों में प्रदान की जायेगी । पहली श्रेणी में फसल कटाई के अवसर पर और दूसरी श्रेणी में पारंपरिक अवसरों और अनुष्ठानों पर आदिवासी नृत्य प्रदर्शन को रखा गया है । विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3 लाख रूपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 2 लाख रूपये की राशि प्रदान की जायेगी ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





