CG-DPR

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा

jantaserishta.com
11 Nov 2022 10:24 AM IST
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा
x
रायपुर: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक नवम्बर माह में प्रदेश के 10 जिलों के दौरे पर आ रहे है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी साझा की जा सकती है।
राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण नई दिल्ली द्वारा निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री महल सिंह सोढ़ी नवम्बर माह में छत्तीसगढ़ के कांकेर और कोण्डागांव जिले का दौरा कर सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। उनका मोबाइल नम्बर +91-9414038390 है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री अश्वनी कुमार ओबेराय बेमेतरा, मुंगेली और बिलासपुर जिले का दौरा करेेंगे। उनका मोबाइल नम्बर +91-9418152966 है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री शशांक कुमार रस्तोगी नारायणपुर और बीजापुर जिले का दौरा कर वहां सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। उनका मोबाइल नम्बर +91-9415181442 है। इसी प्रकार राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री बिमल कुमार टिक्कू कोरबा, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। उनका मोबाइल नंबर +91-9419186339 है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story