- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- शासकीय चिकित्सा...
CG-DPR
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय स्तर की सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
jantaserishta.com
27 Sept 2022 8:38 AM IST

x
राजनांदगांव: भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में शरीर में मौजूद तरल पदार्थों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों में होने वाले परिवर्तन एवं जांच के द्वारा सटीक इलाज में भूमिका के संबंध में राष्ट्रीय स्तर की सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य एवं राज्य के बाहर से विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। जिसमें प्रमुख रूप से डॉ. असित्वा मण्डल (कोलकता), डॉ. सुप्रिता नायक (नागपुर) उपस्थित हुए। साथ ही छत्तीसगढ़ से अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव डॉ. रेणुका गहिने, डॉ. राकेश गुप्ता, एम्स रायपुर एवं डॉ. एफएम पटेल, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. कृतिका ज्ञानी, डॉ. प्रिया साहू, डॉ .रूबी साहू ने भी अपने अनुभव साझा किए। डॉ. जेसी गुप्ता (सेवानिवृत्त अधिष्ठाता एनएससीवी जबलपुर तथा एसएस मेडिकल कॉलेज रीवा) को सम्मानित किया गया। आयोजित सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से लगभग 100 पैथोलॉजिस्ट एवं सलाहकार चिकित्सक सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





